Ticker

6/recent/ticker-posts

फरवरी के महत्वपूर्ण दिवस- February Important Days

फरवरी के महत्वपूर्ण दिवस- February Important Days

भारत देश साल के प्रत्येक महीने में अनेक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दिनों को मनाया जाता है, क्योंकी भारत पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखता है जिसका कारण यहाँ की भिन्न संस्कृति है, जिस वजह से भारत में कुछ खास दिन का आयोजन भी होता है


हमारे साल का दूसरा और सबसे छोटा महिना फरवरी होता है, जिसमे सबसे कम दिन 28 होते है और हर 4 साल मे लीप वर्ष होने के कारण यह 29 दिन का महिना होता है

फरवरी महीने में अनेक महत्वपूर्ण दिनों का आयोजन किया जाता है जिनके बारे में हमे जानकारी होना आवश्यक है, क्योकि अक्सर सरकारी नौकरी कि परीक्षाओ में इनसे सम्बंधित प्रश्न आते है

आज के इस आर्टिकल में हम आपको फरवरी महीने के महत्वपूर्ण दिनों – Important Days of February के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं, कि कौन-कौन से दिवस फरवरी की किस तिथि को मनाये जाते हैं इससे पहले हमने आपको जनवरी के महत्वपूर्ण दिनों - Important Days of January के बारे में जानकारी दी थी, उसे भी जरुर पढ़े

 

फरवरी में आने वाले सभी महत्वपूर्ण दिन

1 फरवरी

1 फरवरी :- भारतीय तट रक्षक की स्थापना 18 अगस्त 1978 को की गयी थी प्रत्येक वर्ष भारत में 1 फरवरी को तटरक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य समुद्री सीमा में घटित होने वाले सभी किर्याकलापो पर नजर रखना है


2 फरवरी

2 फरवरी :- हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 2 फरवरी को विश्व आद्र भूमि दिवस मनाया जाता है, ताकि प्रत्येक देश के नागरिको को आद्र्भूमि की जीवंत भूमिका से अवगत कराया जा सके


4 फरवरी

4 फरवरी :- हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस आयोजित किया जाता है इसका उद्देश्य लोगो को कैंसर जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूक करना है


9 फरवरी

9 फरवरी :- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 9 फरवरी को सुरक्षित इन्टरनेट दिवस आयोजित किया जाता है इसका उद्देश्य लोगो में ऑनलाइन मुद्दों और सोशल नेटवर्किंग के प्रति जागरूकता पैदा करना है वर्ष 2021 में इसकी थीम "टुगेदर फॉर ए बेटर इन्टरनेट" है


10 फरवरी

10 फरवरी :- भारत में 10 फरवरी को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय कृमी मुक्ति दिवस आयोजित किया जाता है इसका उद्देश्य 1 से 19 वर्ष तक के हर बच्चे को कीड़ो से मुक्त करना है


11 फरवरी

11 फरवरी :- हर साल विश्व यूनानी चिकित्सक दिवस 11 फरवरी को मनाया जाता है इसका उद्देश्य यूनानी चिकित्सक पद्धति को अपनाना और इस चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगो को जागरूक करना है  

11 फरवरी :- पंडित दीनदयाल जी ने भारत को एकात्म मानववाद की विचारधारा से परिचित कराया था, इसलिए 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है


12 फरवरी

12 फरवरी :- उत्पादकता से सम्बंधित सभी जानकारियों के बारे में लोगो को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 12 फरवरी को राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस आयोजित किया जाता है


13 फरवरी

13 फरवरी :- हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर  विश्व रेडियो दिवस 13 फरवरी को आयोजित किया जाता है इसे सबसे पहले वर्ष 2012 में मनाया गया था इसके द्वारा रेडियो की भूमिका से लोगो को अवगत कराया जाता है

13 फरवरी :- “भारत कोकिला” यानि सरोजिनी नायडू जो भारत की पहली महिला राज्यपाल थी इनके जन्मदिवस को भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है


15 फरवरी

15 फरवरी :- प्रत्येक वर्ष एकल जागरूकता दिवस 15 फरवरी को मनाया जाता है जो लोग अकेले होते है, वह इस दिन को मनाते है


20 फरवरी

20 फरवरी :- हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर  विश्व सामाजिक न्याय दिवस 20 फरवरी को मनाया जाता है इसका उद्देश्य पूरे विश्व में रहने वाले नागरिको को बिना किसी भेदभाव के न्याय मिले इसके प्रति जागरूक करना है

20 फरवरी :- अरुणाचल प्रदेश भारत का उत्तर पूर्वी राज्य है जिसकी स्थापना 20 फरवरी 1987 को हुई थी, इसलिए इस दिन अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है


21 फरवरी

21 फरवरी :- हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर  अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी को मनाया जाता है यूनेस्को ने 17 नवम्बर 1999 को इसे मानाने की घोषणा की थी इसका उद्देश्य है कि विश्व को बहुभाषावाद के बारे में जागरूक किया जा सके


22 फरवरी

22 फरवरी :- हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर  22 फरवरी को विश्व स्काउट दिवस के रूप में मनाया जाता है इसका उद्देश्य बच्चो में अनुशासन, कर्तव्य परायणता और प्रकृति के प्रति प्रेम को बनाये रखने के प्रति जागरूक करना है ताकि वह सभ्य नागरिक बन सके


24 फरवरी

24 फरवरी :- भारत सरकार द्वारा वर्ष 1944 को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क कानून बनाया गया था, इसलिए हर साल इस दिन को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है इसके द्वारा लोगो को उत्पाद शुल्क और सेवा शुल्क की अहमियत से अवगत कराया जाता है


27 फरवरी

27 फरवरी :- विश्व एन.जी.ओ दिवस हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 27 फरवरी को आयोजित किया जाता है इसका उद्देश्य विश्वभर के नागरिको को जाये एन.जी.ओ के प्रभाव व परिणाम के बारे मे जानकारी देना है, ताकि वह भी इसमे शामिल हो


28 फरवरी

28 फरवरी :- भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजित किया जाता है इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र से अवगत कराकर वैज्ञानिक सोच को पैदा करना है

 

तिथि

महत्वपूर्ण दिन

1 फरवरी

तटरक्षक दिवस

 

2 फरवरी

विश्व आद्र भूमि दिवस

 

4 फरवरी

विश्व कैंसर दिवस

 

9 फरवरी

सुरक्षित इन्टरनेट दिवस

 

10 फरवरी

राष्ट्रीय कृमी मुक्ति दिवस

 

11 फरवरी

विश्व यूनानी चिकित्सा दिवस

पंडित दीनदयाल पुण्यतिथि

 

12 फरवरी

राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस

 

13 फरवरी

राष्ट्रीय महिला दिवस

विश्व रेडियो दिवस

 

15 फरवरी

एकल जागरूकता दिवस

 

20 फरवरी

विश्व सामाजिक न्याय दिवस

अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस

 

21 फरवरी

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

 

22 फरवरी

विश्व स्काउट दिवस

 

24 फरवरी

केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस

 

27 फरवरी

विश्व एन जी ओ दिवस

 

28 फरवरी

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

 

 

तो दोस्तों आज हमारे द्वारा आपको फरवरी में किस तिथि को कौन से दिन आते हैं उन सभी की जानकारी प्रदान की गयी हैं, जोकि आपके सामान्य ज्ञान को बढाने और सरकारी नौकरियों कि परीक्षाओ में बेहद मददगार रहेगे

अगर हमारे आर्टिकल में कोई त्रुटी हो तो हमे comment के माध्यम से जरुर बताये, ताकि हम उसमे सुधार कर सके

उम्मीद करते है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और इसे पढ़कर आपको मदद मिली होगी तो अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे, ताकि वह भी वर्तमान मे स्वयं को अपडेट रख सके

 

Post a Comment

2 Comments