सुमित अंतिल का जीवन परिचय, बायोग्राफी, भाला फेंक एथलीट,
रिकॉर्ड, टोक्यो पैरालंपिक-2020,
गोल्ड मैडल विजेता, शेड्यूल, जाति, धर्म- (Sumit Antil
Biography in Hindi, Biography, Javelin Throw Athlete, Records, Tokyo Paralympics- 2020,
Gold Medal Winner, Schedule, Caste, Religion)
टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आगे
बढ़ रहा है। पहले अवनि लखेरा ने स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाला और अब सुमित
अंतिल ने भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।
भारत लगातार
पैरालंपिक में आगे बढ़ता ही जा रहा है। सुमित अंतिल जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी है।
इन्होंने इससे पहले पैरालंपिक में रजत पदक प्राप्त कर भारत को गौरवान्वित किया था,
परंतु अब इनके द्वारा आए स्वर्ण पदक ने देश को बहुत सम्मान दिया है।
यह 2015 में एक दुर्घटना के शिकार हुए जिसमें उन्होंने
अपना बायां पैर गवा दिया था, परंतु उन्होंने जैवलिन थ्रो खेल को अपना लक्ष्य बनाकर
लगातार कोशिश जारी रखी और अनेक प्रतिस्पर्धाओ में भाग लिया।
आज के लेख में हम
आपको सुमित अंतिल का जीवन परिचय | Sumit Antil
Biography in Hindi के बारे मे बता रहे है कि सुमित अंतिल कौन है(Who Is Sumit
Antil), सुमित अंतिल किस खेल के खिलाड़ी है और सुमित
अंतिल की क्या उपलब्धियां है से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान करेंगे
Sumit Antil Wiki, Age, Affairs, Biography & More..
नाम (Name) |
सुमित अंतिल |
निक नेम (Nick name) |
ज्ञात नहीं |
जन्म (Birth) |
6 जुलाई 1998 |
उम्र (Age) |
23 साल |
जन्म स्थान (Birth Place) |
सोनीपत (हरियाणा) |
पिता का नाम (Father’s Name) |
राजकुमार अंतिल |
माता का नाम (Mother’s Name) |
निर्मला अंतिल |
बहन (Sister) |
किरण अंतिल सुशीला अंतिल रेनू अंतिल |
राष्ट्रीयता (Nationality) |
भारतीय |
गृह नगर (Home Town) |
खेवड़ा गाँव, सोनीपत |
वजन (Weight) |
68 किलोग्राम |
कद (Height) |
5 फुट 10 इंच |
आँखों का रंग (Eye’s Colour) |
काला |
बालो का रंग (Hair Colour) |
काला |
त्वचा का रंग (Skin Colour) |
फेयर |
शिक्षा (Education) |
B.com |
कॉलेज (College) |
दिल्ली का रामजस कॉलेज |
राशि (Zodiac Sign) |
कुम्भ |
धर्म (Religion) |
हिन्दू |
मातृभाषा (Mother Tongue) |
हिंदी |
जाति (Caste) |
ज्ञात नहीं |
पेशा (Profession) |
भाला फेंक खिलाडी |
खेल (Game) |
भाला फेंक (Javelin Throw) |
इवेंट (Event) |
Men’s Javelin Throw F64 |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) |
अविवाहित |
कोच (Coach) |
नितिन जैसवाल |
अन्य कोच (Coach) |
नवल सिंह वीरेंदर धनखड़ |
प्रभावित (Inspiration) |
भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त |
कुल मूल्य(Networth) |
वेतन 30 लाख लगभग |
सुमित अंतिल कौन
है- (Who Is Sumit Antil)
सुमित अंतिल भारत
के Javelin Throw के खिलाड़ी है। इनका जन्म 6 जुलाई 1998
को हरियाणा के
खेवड़ा गांव में हुआ था। इस समय उनकी आयु 23 वर्ष है। इन्होंने Tokyo Paralympic 2020 में भारत को javelin throw मे दूसरा Gold medal दिलाया है।
सुमित अंतिल का परिवार- (Sumit Antil Family)
सुमित अंतिल के
पिता राजकुमार अंतिल थे जोकि एयरफोर्स में कार्यरत थे, परंतु बीमारी के कारण उनकी आकस्मिक मृत्यु हो
गई। उनकी माता निर्मला अंतिल ने उन्हें व उनकी बहनों को पाला। इनकी तीन बहने है।
सुमित अंतिल की शिक्षा (Sumit Antil Education)
सुमित अंतिल की
प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा के सोनीपत से ही हुई। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए
दिल्ली आए और B.com की डिग्री हासिल की। वह बचपन से ही मेधावी छात्र थे और गांव की पहलवानी
प्रतियोगिता में लगातार पुरस्कार प्राप्त किए।
सुमित अंतिल के कोच (Sumit Antil Coach)
सुमित अंतिल ने दिल्ली मे कोच नवल सिंह से भाला
फेंक के गुर सीखे और कोच नितिन जैसवाल से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
सुमित अंतिल के
जीवन का दुखद क्षण (Sumit Antil Accident)
आज से करीब 6 साल पहले (2015) सुमित अंतिल ने सड़क हादसे में अपना पैर गँवा
दिया था। जब वह अपनी क्लास लेकर बाइक से घर लौट रहे थे तभी उनका एक ट्रैक्टर से
एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद वह कई महीनों तक अस्पताल में भर्ती रहे, परंतु उन्होंने अपनी शारीरिक अक्षमता को अपने उज्जवल भविष्य के रास्ते में
रोड़ा नहीं बनने दिया। साल 2016 में उन्हें नकली पैर लगाया और आज भारत को अपने इस खिलाड़ी पर नाज है।
सुमित अंतिल शुरुआती जीवन में क्या करते थे
जब सुमित अंतिल के
साथ सड़क हादसा नहीं हुआ था, तब वह सोनीपत के अखाड़े में कुश्ती किया करते थे। यह
बचपन से ही पहलवान बनने के इच्छुक थे और पहलवानी सीखते थे। वह भारतीय पहलवान
योगेश्वर दत्त को अपना आदर्श मानते थे और उनकी तरह नाम कमाना उनका मकसद था
लेकिन शायद उनकी
किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सड़क हादसे के बाद Sumit Antil का सपना चकनाचूर हो गया, परंतु उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खेल जगत
में ही नाम कमाने का फैसला किया और Javelin Throw खेल मे आए।
सुमित अंतिल करियर- (Sumit Antil Career)
सुमित साल 2018 में एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता वीरेंद्र
धनखड़ से मिले, उस दौरान उनकी बातचीत उनसे हुई और उनकी दिल्ली
के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एएफआई के पैरा एथलीटों के भाला फेंक कोच नवल सिंह
से मुलाकात हुई।
इसके बाद कोच ने
उन्हें जैवलिन थ्रो यानि भाला फेंक खिलाड़ी बनने का सुझाव दिया, जिसके बाद उन्होंने जबरदस्त मेहनत की और आज javelin throw में देश का सिर ऊंचा किया।
सुमित अंतिल का टोक्यो पैरालंपिक 2020 में प्रदर्शन- (Sumit Antil’s performance in Tokyo Paralympics- 2020)
टोक्यो पैरालंपिक 2020 (Tokyo Paralympics- 2020) मे विश्व कीर्तिमान के साथ भारत की झोली में दूसरा स्वर्ण पदक गिरा। यह स्वर्ण
पदक सुमित अंतिल की बदौलत javelin
throw में प्राप्त हुआ।
उन्होंने F-64
प्रतियोगिता में 68.55 मीटर में यह पदक जीता।
सुमित अंतिल ने
कैसे जीता गोल्ड मेडल (Sumit Antil win Gold)
सुमित ने टोक्यो
पैरालंपिक 2020 (Tokyo Paralympics- 2020) में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना ही World Record तोड़ा है। इन्होंने
जैवलिन थ्रो के पहले प्रयास में 66.95 मीटर तक भाला फेंक कर नया वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया। इसके बाद दूसरे थ्रो में 68.08 मीटर दूर तक भाला फेंककर लगातार अपने खेल
प्रदर्शन में सुधार किया।
तीसरे थ्रो में 65.27 मीटर और चौथे प्रयास में 66.71 मीटर दूरी तक भाला फेंका और अपने पांचवें
प्रयास में उन्होंने 68.55
मीटर की दूरी के
साथ World Record बनाया।
सुमित अंतिल को प्राप्त पुरस्कार व उपलब्धियां (Sumit Antil Medals & Records)
सुमित अंतिल ने
कभी भी हार नहीं मानी और मुश्किल हालातों से लड़ते हुए अनेक पुरस्कार व उपलब्धियां
प्राप्त की:
- Asian Championship 2018- उन्हें वर्ष 2018 में एशियन
चैंपियनशिप में पांचवी रैंक मिली थी।
- World Para Athletics Grand Prix 2019- सुमित
ने वर्ष 2019 में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में
भाग लिया और F64 श्रेणी में विश्व रिकॉर्ड बनाकर रजत पदक
हासिल किया।
- World Para Athletics Championship 2019- दुबई में आयोजित हुई विश्व पैरा एथलेटिक्स
चैंपियनशिप 2019 में उन्होंने अपना ही F-64 श्रेणी का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा व रजत पदक
प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने Tokyo Paralympics- 2020के लिए भी क्वालीफाई किया था।
- National Para Athletics
Championship, March 2021- इस चैंपियनशिप में सुमित ने F-44 वर्ग में 66.90 मीटर
की दूरी तक भाला फेंककर रिकॉर्ड बनाया।
- Tokyo Paralympics- 2020- सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में F-64 कैटेगरी
में 68.55 मीटर दूरी तक भाला फेंककर world record के साथ Gold Medal जीता।
सुमित अंतिल की रूचि (Sumit Antil Hobby)
Sumit Antil को फिल्मे और टेलीविज़न देखना,
Music सुनना, खाना पकाना और अपने परिवार के साथ समय बिताने का का शौक है।
सुमित अंतिल की नेटवर्थ
(Sumit Antil
Networth)
सुमित अंतिल की आय
का स्रोत इनामी राशि है। वह 40,000 से 50,000
महीने तक कमाते है
और उनकी कुल नेटवर्थ 30 लाख है।
पैरा एथलीट सुमित अंतिल से जुड़े मुख्य तथ्य ( Sumit Antil Facts)
- साल 2015 में हुए सड़क हादसे में उनका बायां पैर घुटनों तक काटना पड़ा था।
- वह जैवलिन थ्रो में कैरियर बनाने से पहले पहलवानी किया करते थे।
·
सुमित अंतिल ने रामजस कॉलेज से बीकॉम किया।
· इन्होने शॉटपुट का प्रशिक्षण भी लिया है
·
उन्होंने साल 2017
में नितिन जैसवाल
से प्रशिक्षण लेना शुरू किया और कई प्रतिस्पर्धा में भाग लिया।
- गोस्पोर्ट्स ने साल 2019 में इनकी कठोर मेहनत और प्रतिस्पर्धा को देखकर पैरा चैंपियनशिप प्रोग्राम में शामिल किया।
- सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में F-64 वर्ग में पांचवें प्रयास में 68.55 मीटर दूरी तक भाला फेंक विश्व रिकॉर्ड बनाया।
सुमित अंतिल विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से खुश
टोक्यो पैरालंपिक 2020 में स्वर्ण पदक
जीतने के बाद सुमित अंतिल ने कहा, " यह मेरा बेहतरीन प्रदर्शन नहीं था परंतु विश्व रिकॉर्ड तोड़ कर खुश हूं।" उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "यह मेरा पहला पैरालंपिक था, जिसमे मुकाबला बहुत कड़ा था और इस दौरान मैं थोडा
डरा हुआ था।
उन्होंने कहा, कि
वह 70 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते थे और 75 मीटर भाला फेंकना उनका लक्ष्य था परंतु वह सफल
नहीं हुए, लेकिन वह विश्व रिकॉर्ड तोड़ कर खुश है।
टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने अब तक कितने मेडल जीते
भारत ने टोक्यो
पैरालंपिक में 18 पदक अपने नाम कर लिए है। सुमित अंतिल से पहले
अवनी लखेरा, देवेंद्र झाझरिया, सुंदर सिंह गुर्जर और योगेश कथुरिया ने देश को
पदक दिलाए है। टोक्यो पैरालंपिक 2020 में हमने दो गोल्ड, चार सिल्वर व एक ब्रान्ज़ पदक अपने नाम किये है।
स्वर्ण पदक
प्राप्त करने से पहले टोक्यो पैरालंपिक 2020 में व्हील चेयर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाविना हसमुख भाई पटेल और निषाद
कुमार ने ऊंची कूद प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
FAQ:
Q. सुमित अंतिल कौन है?
Ans. भाला फेंक (Javelin Throw) खिलाडी
Q. सुमित अंतिल की उम्र (Sumit Antil’s Age) कितनी है?
Ans. 23 वर्ष
Q. सुमित अंतिल किस राज्य (Sumit Antil’s Place) से है?
Ans. सोनीपत, हरियाणा
Q. सुमित अंतिल के कोच (Sumit Antil’s Coach) का नाम क्या है?
Ans. नितिन जैसवाल
Q. सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालंपिक मे कौन सा पदक जीता?
Ans. स्वर्ण पदक
Q. सुमित अंतिल कौन-सा खेल (Sumit Antil’s Game) खेलते है?
Ans. भाला फेंक (Javelin Throw)
Q. सुमित अंतिल का
नेटवर्थ क्या है?
Ans. 30 लाख लगभग
निष्कर्ष
सुमित अंतिम सभी
के लिए प्रेरणा के स्रोत है। उनके जज्बे ने देश को गौरवान्वित किया है। हम सभी को
उनसे सीख मिलती है कि कभी भी मुश्किलों से ना डरे उनका डटकर सामना करें।
उम्मीद करते है कि आपको हमारा आज का पोस्ट सुमित अंतिल का
जीवन परिचय |
Sumit Antil Biography in Hindi पसंद आया होगा और इसे पढ़कर आपको मदद मिली होगी। आप अपने सवाल Comment Box
के माध्यम से पूछ सकते है और अगर आपको हमारा पोस्ट पसंद आया है तो इसे अपने
दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वह भी अपने ज्ञान को बढ़ा सकें।
0 Comments