Ticker

6/recent/ticker-posts

अंग्रेजी भाषा क्यों जरुरी है? | Why Importance of English Language

अंग्रेजी भाषा क्यों जरुरी है?  | Why Importance of English Language

 अंग्रेजी भाषा क्यों जरुरी है?  | Why Importance of English Language: अंग्रेजी एक अंतर्राष्ट्रीय भाषा है जोकि वर्तमान समय में पूरे विश्व की मुख्य भाषा बनती जा रही है। अंग्रेजी का महत्व (English Importance) हमारे जीवन में दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। क्या आपने कभी इस बात पर विचार किया है कि हमारे लिए अंग्रेजी क्यों जरूरी है?

 

वैसे तो अंग्रेजी संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रमुख भाषा है, परंतु अब इसे दूसरे देशों में भी संपर्क के लिए प्रयोग किया जाता है।

 

हमारा देश हिंदी भाषायी है, परंतु यहां पर अंग्रेजी को अधिक महत्व दिया जाता है। हिंदी हमारी प्राथमिक भाषा और अंग्रेजी द्वितीय भाषा है, लेकिन आज के समय में यह सिर्फ कहने की बात रह गई है। 

 

अंग्रेजी भाषा का प्रयोग आज के समय में हर क्षेत्र शिक्षा, व्यवसाय, टेक्नोलॉजी आदि में बढ़ गया है। आज हमारे जीवन में अंग्रेजी शिक्षा बहुत आवश्यक हो गई है। अंग्रेजी एक वैश्विक भाषा है जो भारत के अलावा दूसरे देशों में भी बोली जाती है।

 

अंग्रेजी क्यों जरूरी है?-  Why Importance of English Language

आज का युग बहुत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और बदलते युग में अंग्रेजी क्यों जरुरी है? यह सभी जानते है वर्तमान समय में अंग्रेजी का प्रयोग अनिवार्य हो गया है। भारत में हिंदी के बाद अंग्रेजी ही है, जो सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली भाषा है।

हम अपने जीवन में अंग्रेजी का महत्व भली-भांति जानते है, अगर हमें अंग्रेजी का ज्ञान है तो हम किसी भी क्षेत्र में आसानी से कामयाबी पा सकते है।

 

नौकरी के क्षेत्र में:- अगर आप कहीं जॉब करना चाहते हो, तो उसके लिए अंग्रेजी का ज्ञान आवश्यक है क्योंकि आप से इंटरव्यू अंग्रेजी में ही लिया जाता है।

जब हम इंटरव्यू के लिए जाते हैं और इंटरव्यूअर हमसे प्रश्न अंग्रेजी करें Tell me about yourself? उस समय हमारा हिंदी में उत्तर देना इंटरव्यू को खराब कर देता है।

हमारे पास चाहे कितनी भी स्किल्स हो या कितनी भी डिग्री हो,  हमें नौकरी पाने के लिए अंग्रेजी का ज्ञान होना बहुत ज्यादा आवश्यक है।

 

अन्य देशों में संपर्क हेतु:- अंग्रेजी भाषा के माध्यम से हम किसी भी देश के नागरिकों से आसानी से संपर्क कर सकते हैं। 

अगर आप दूसरे देश में जाना चाहते है, तो उसके लिए भी हमारी पकड़ अंग्रेजी पर मजबूत होनी चाहिए क्योंकि दुनिया के हर देश में अंग्रेजी का चलन है।

यहां तक कि जब हम भारत के किसी राज्य में जाते हैं तो उस क्षेत्र की भाषा का हमें ज्ञान नहीं होता है तब अपनी बातों को समझाने के लिए अंग्रेजी का ही प्रयोग करना पड़ता है।

 

इंटरनेट प्रयोग हेतु:- आज के समय में इंटरनेट हमारी जड़ बन चूका है। हमे किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिये होती है तो हम इंटरनेट का ही प्रयोग करते है और इंटरनेट पर लगभग सभी सामग्री अंग्रेजी भाषा में ही होती हैं, जब हम इंटरनेट पर कुछ सर्च करते है। तो जितनी जानकारी हमें अंग्रेजी में मिलती है, उतनी हिंदी में प्राप्त नहीं होती है।

 

शिक्षा के क्षेत्र में:- आधुनिक समय में शिक्षा के क्षेत्र जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ, आईआईटी, फाइनेंस आदि में भी बहुत बदलाव हो चुके हैं। अब हमारी शिक्षा प्रणाली अंग्रेजी भाषा पर आधारित हो गई है।

आप देखेंगे कि जब इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे का दाखिला करवाना होता है, तो वहाँ पर भी अंग्रेजी में ही इंटरव्यू होता है और अगर आप भारत से बाहर के स्कूलों या कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते हो, तो अंग्रेजी का ज्ञान होना बहुत ही आवश्यक है। इसलिए हम शिक्षा के क्षेत्र में अंग्रेजी के महत्व (English language importance in Education) को नकार नहीं सकते हैं।

 

ज्ञान को बढ़ाने के लिए:- जो लोग हिंदी जानते हैं वह हिंदी को आसानी से पढ़ कर समझ पाते हैं, लेकिन जब उनके सामने अंग्रेजी से संबंधित कोई भी प्रश्न आता है। तो उसे समझने के लिए उन्हें बहुत ज्यादा दिक्कत होती है।

हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से एक उदहारण ले लेते है, जब हम लोग कोई वस्तु खरीदते हैं तो उसके पीछे सभी जानकारी अंग्रेजी में लिखी होती है। जिसे समझने के लिए हमे अंग्रेजी का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है। अगर हमे अंग्रेजी नहीं आती होगी तो हम यह ज्ञात नहीं कर पाएंगे, कि जो वस्तु हम खरीद रहे है वह हमारे लिए उचित है या नहीं।

ऐसे ही अगर आप कंप्यूटर या मोबाइल को ऑपरेट करना चाहते हैं तो उसके लिए भी हमें अंग्रेजी आनी चाहिए, क्योंकि कंप्यूटर पर सभी काम अंग्रेजी भाषा में ही संभव है।

 

व्यक्तित्व को निखारने के लिए:- सबसे आवश्यक है अगर आप अपने व्यक्तित्व को निखारना चाहते हैं और दूसरों पर अपनी छाप छोड़ना चाहते है, तो आपको अंग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक है।

अंग्रेजी हमारे ज्ञान को बढ़ाती है, ताकि जब हमसे कोई अंग्रेजी में बात करें। तो उसका जवाब हम अंग्रेजी में दे सकें, क्योंकि अगर सामने वाला व्यक्ति सिर्फ अंग्रेजी भाषा जानता हो और हम हिंदी में ही जवाब दें। तो ना वह कुछ समझ पाएगा ना ही हम उसे कुछ समझा पाएंगे, इसलिए आज के समय में हमें अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए ताकि हम अपने विचारों की अभिव्यक्ति कर सकें।

आज अंग्रेजी हमे चारों ओर से घेर चुकी है, क्योंकि अब अंग्रेजी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत अधिक प्रयोग की जाने लगी है और इसका प्रयोग वर्तमान समय में बढ़ता ही जा रहा है, इसलिए हमारी अंग्रेजी भाषा पर पकड़ होनी बहुत जरूरी है।

 

अंग्रेजी सीखने के सबसे अच्छे तरीके

अगर आपकी अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ नहीं है, तो आपका उसे सुधारना बहुत आवश्यक है क्योंकि आप स्वयं जानते हैं कि अंग्रेजी हमारे लिए आधुनिक समय में बहुत ज्यादा आवश्यक हो गई है। उसके लिए कुछ तरीकों से अंग्रेजी भाषा में सुधार किया जा सकता है:-



  • अगर आप अंग्रेजी भाषा पर अपनी पकड़ बनाना चाहते है, तो सबसे पहले आपको अंग्रेजी के वर्ड्स को उनके मीनिंग के साथ याद करना होगा।

  • हिंदी भाषा का प्रयोग करते समय भी आप अंग्रेजी के रोजमर्रा मे प्रयोग किए जाने वाले शब्दों को बोले।

  • अंग्रेजी भाषा ना आने का मुख्य कारण हमारा वातावरण होता है, इसलिए आप अपने वातावरण को अंग्रेजी के अनुकूल बनाएं। आप अपने दोस्तों के साथ अंग्रेजी बोलना शुरू करें।

  • अंग्रेजी को सही प्रकार से समझने के लिए अंग्रेजी गाने (English Songs) को सुने या मूवी (Movie)  को देखें और उन्हें समझने की कोशिश करें।

  • अगर आप पढ़ने के शौकीन है, तो अंग्रेजी की किताब में या अखबार रोजाना पढ़ें, परन्तु शुरुआत में ऐसी कोई किताब ना पड़े जिसे पढ़ने में आपको रुचि ना हो। इसके अलावा आप अंग्रेजी ब्लॉग (English Blog) भी पढ़ सकते है।

  • आप जो भी नया शब्द अंग्रेजी में सीखे उसे एक नोटबुक में लिखें और उसे बार-बार पढ़ें।

  • सबसे महत्वपूर्ण पॉइंट यह है कि आप हिंदी भाषा का अंग्रेजी में बदलाव ना करें, बल्कि उसे डायरेक्ट बोलने की कोशिश करें।

  • आप अंग्रेजी बोलने में हिचकिचाहट महसूस करते है तो रोज़ शीशे के सामने खड़े होकर खुद से बात करे इससे कुछ ही दिनों में आपकी अंग्रेजी बेहतर होगी।

   

अगर आप इन सभी तरीको को अपनी दिनचर्या में शामिल करते है, तो आप कुछ ही समय में देखेंगे कि आपकी अंग्रेजी भाषा पर पकड़ मजबूत होती जा रही है

आज जो लोग अंग्रेजी पढ़ते व बोलते हैं उन्हें शिक्षित समझा जाता है, जोकि एक बहुत गलत नजरिया है क्योंकि इससे हम स्वयं अपनी मातृभाषा का अपमान करते है और अपने देश की छवि को बिगड़ते हैं।

हमें खास तौर पर यह भी ध्यान रखना होगा, कि अंग्रेजी का प्रयोग हम अपनी मातृभाषा की गरिमा को बरकरार रखते हुए करें। 


 Conclusion

आज के लेख में हमने आपको  अंग्रेजी भाषा क्यों जरुरी है?  | Why Importance of English Language इसके बारे में सभी जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करते हैं आपको हमारा आज का लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा आज का यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर भी जरूर शेयर करें।

 इसे भी पढ़े:- गूगल इन हिंदी

                  रिच डैड पुअर डैड किताब

Post a Comment

9 Comments