Ticker

6/recent/ticker-posts

कंप्यूटर क्या है । What is a Computer

कंप्यूटर  क्या है । What is a Computer



कंप्यूटर  क्या है । What is a Computer: आप सभी ने कभी ना कभी तो कंप्यूटर प्रयोग किया ही होगा या यू कहे की आप कंप्यूटर का प्रयोग करते होंगे। आज के समय मे कंप्यूटर लगभग सभी जगह प्रयोग होने वाली Device है जैसे- रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, आपका ऑफिस, यहाँ तक की आपने कभी मॉल से कुछ खरीदा होगा, तो वहाँ भी कंप्यूटर का प्रयोग देखा होगा। चलो आज कंप्यूटर  क्या है । What is a Computer के विषय में चर्चा करते है।

 

वैसे तो हम सभी कंप्यूटर के बारे में जानते ही है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर कैसे काम करता है? कंप्यूटर के कौन-कौन से प्रकार हैं? इसका जनक कौन है? आदि। आज हम आपको इन्हीं सब सवालों के विस्तार से जवाब देंगे । 

 

    कंप्यूटर क्या है ( What is a Computer)

     

    कंप्यूटर एक Electronic Device है, जो  तय किए निर्देशों (Instruction) के अनुसार User द्वारा input किये गए डेटा में प्रक्रिया करके सूचनाओ को रिजल्ट के रूप में प्रस्तुत करता है।

     

    इसे सरल शब्दों में कहें, तो हम Mouse  और Keyboard के द्वारा डेटा input करते है, वह डेटा Processor द्वारा process होता है और उसके बाद हमें Output के रूप में Monitor Screen द्वारा दिखाया जाता है ।

     

    कंप्यूटर की मदद से हम सभी जानकारियों को कुछ सेकंड में प्राप्त कर सकते है। यह हमारे डेटा को स्टोर करता है और इसके द्वारा हम e-mail भेजना, video edit करना, presentation तैयार करना आदि कार्य आसानी से कर सकते हैं।

     

    कंप्यूटर का फुल फॉर्म (Full Form of Computer)

     

    कई बार लोग हमसे कंप्यूटर का Full Form क्या है? पूछ लेते हैं जिसके बारे में आप में से कुछ लोगों को ही पता होगा। तो अब हम आपको कंप्यूटर की फुल Full Form बताते है।

     

    वैसे तो कंप्यूटर का कोई Standard Full Form नहीं है, लेकिन एक Full Form काफी देखा व पढ़ा जाता है।

     

    कंप्यूटर फुल फॉर्म इन हिंदी (COMPUTER Full Form )

     

    C   -          Commonly       (आमतौर पर)

    O    -         Operated        (संचालित)

    M    -          Machine        (मशीन)

    P             Particularly     (विशेष रूप से)

    U   -          Used for        (प्रयुक्त)

    T    -          Technical and   (तकनीकी और)

    E    -          Educational     (शैक्षणिक)

    R    -         Research       (अनुसंधान)

     

    कंप्यूटर का हिंदी में अर्थ आमतौर पर संचालित मशीन जो विशेष रूप से तकनीकी और शैक्षिक अनुसंधान के लिए प्रयोग की जाती है।

     

     कंप्यूटर के जनक कौन है (Father of Computer)

     

    सर चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) जो एक ब्रिटिश गणितज्ञ थे। उन्होंने 1837 में कंप्यूटर का निर्माण किया था। इन्हें कंप्यूटर का जनक या Father of Computer  भी कहा जाता है।

     

     इनके द्वारा निर्माण किया गया दुनिया का पहला कंप्यूटर Mechanical Computer था, जो Analytical Engine पर आधारित था।

     

    कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहा जाता है?

     

    कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति अंग्रेज़ी के 'Compute'  शब्द से हुई है जिसका अर्थ है गणना करना या Calculation करना। 

     

    कंप्यूटर का सीधा संबंध गणना करने से है, इसलिए इसे कंप्यूटर नाम से जाना जाता है

     

    कंप्यूटर डेटा की गणना करता है, इसलिए इसे हिंदी में संगणक कहा जाता है। 

    संगणक नाम के अलावा इसे अभिकलित्र, अभिकलक और परिकलक नाम से भी जाना जाता है।

     

    दुनिया का पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर कौन सा था- When Computer invented


     

    दुनिया का पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर- ENIAC ( Electronic Numerical Integrator and Computer) था। इसका साइज 1800 वर्ग फीट व वजन 27 टन था। इसे विशालकाय मस्तिष्क के नाम से भी जाना जाता है।

     

    इसका सर्वप्रथम उपयोग Hydrogen Bomb की गणना करने के लिए किया गया था।

     

    दुनिया का पहला कंप्यूटर माउस कौन-सा था?

     

    डग्लस एंगेलबर्ट ने वर्ष 1968 में दुनिया के पहले माउस का निर्माण किया था, जोकि लकड़ी से बना हुआ था। जिसे द मदर ऑफ ऑल डेमोज नाम से जाना जाता है।

     

    भारत का सबसे पहला कंप्यूटर कौन सा था?

     

    भारत में जिस कंप्यूटर का सबसे पहले निर्माण किया गया था, वह ISIJU था। इसे वर्ष 1966 में Indian Statistical Institute (ISI) Jadavpur University (JU) के द्वारा बनाया गया था, इसलिए इसका नाम भी इन्हीं दोनों को मिलाकर रखा गया।

     

     

    कंप्यूटर कैसे काम करता है?

     

    कंप्यूटर 3 Steps में कार्य करता है:- 


    कंप्यूटर  क्या है । What is a Computer


    Input - सबसे पहला स्टेप Input है इसमें Raw Information को Input कराया जाता है जैसे- अगर आप कंप्यूटर के बारे में ही जानना चाहते हैं, तो आप Raw Information कंप्यूटर क्या है लिखेंगे, यह प्रक्रिया Input कहलाती है।

     

    Process - Input कराया गया डेटा कंप्यूटर के निर्देशों के अनुसार processing करता है यानि जब हम Raw Information को Input कराते हैं तो वह Server पर processing करता है और हमारे लिए परिणाम को खोजता है।

     

     Output - जब हम डेटा Input करते है, तो उसे process करके हमें जो रिजल्ट प्राप्त होता है वह हमारा Output कहलाता है जैसे- आपने कंप्यूटर क्या है Input किया होगा और उसके बाद आपको काफी सारे वेबसाइट दिखाई गई होंगी, तो यह हमारा Result है।

     

    हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर (Hardware and Software)

     

    हार्डवेयर - कंप्यूटर के मशीनरी भाग को हार्डवेयर कहते हैं। इसे हम देख सकते हैं और छू सकते हैं और इनके प्रयोग से आप डेटा को Input करके परिणाम(Result) प्राप्त कर सकते हैं।

     

    हार्डवेयर(Hardware)  के सभी भागों जैसे Monitor, C.P.U., Keyboard, Mouse आदि को मिलाकर कंप्यूटर (Computer) बनाया जाता है।

     

    सॉफ्टवेयर-  सॉफ्टवेयर(Software) की मदद से ही हम कंप्यूटर पर कार्य कर पाते है। यह Code का एक रूप होता है, जिसे कंप्यूटर की Hard Drive में Install किया जाता है।

    बिना सॉफ्टवेयर की मदद से हम कंप्यूटर पर किसी भी कार्य को नहीं कर सकते हैं जैसे- अगर आप कंप्यूटर पर Typing करना चाहते हैं तो आप उस से related कोई सॉफ्टवेयर Install करेंगे या आप फोटो एडिटिंग करना चाहते हैं तो आप Photoshop Software को Install करेंगे। तभी आप यह सभी काम कर पाएंगे।

     

    कंप्यूटर के  भाग ( Computer Parts )

    अभी हमने आपको ऊपर बताया था कि हार्डवेयर के सभी भागों को मिलाकर एक कंप्यूटर का निर्माण होता है अब हम उन्हीं सब भागों के बारे में आपको बताएंगे

     

    कंप्यूटर  क्या है । What is a Computer

    Monitor Monitor output device होता है, जोकि देखने में बिल्कुल T.V. जैसा होता है, इसे Computer Desktop भी कहते है। जब हम कोई निर्देश(instruction) कंप्यूटर को देते है तो वह रिजल्ट हमें Monitor पर ही दिखाई देता है।

     

    C.P.U. - C.P.U. यानि Central Processing Unit, जिसे कंप्यूटर का दिमाग कहते है। इसके प्रयोग से ही सारा डेटा कंप्यूटर में Process होता है।

     

    Keyboard - Keyboard input device है, जिसकी मदद से हम डेटा को input करते हैं। इसे हिंदी में कुंजीपटल कहते हैं। एक सामान्य Keyboard में 104 keys होती हैं।

     

    Mouse -  Mouse भी input device होता है जिसे Pointing Device भी कहते हैं। इसके द्वारा कंप्यूटर को निर्देश(instruction) देते हैं और कंप्यूटर की स्क्रीन पर हम कहीं पर भी Cursor को ले जा सकते हैं।

     

    Printer – Printer output device होता है। इसके द्वारा हम Hard copy यानि कागज पर सूचनाएं प्राप्त करते हैं और Soft copy  यानि standard items के रूप में कंप्यूटर में save रखते हैं।

     

    Speaker - Speaker से हमें आवाज को सुनने में मदद मिलती है और यह output device होता है।

     

    कंप्यूटर के प्रकार (Types of Computer)

     

    बदलते युग के साथ-साथ कंप्यूटर के रूपों में भी अनेक तरह से परिवर्तन आया है पहले जहां बहुत बड़े बड़े साइज के कंप्यूटर होते थे वहीं अब उनकी जगह छोटे साइज के कंप्यूटर ने ले ली है जिन की काम करने की गति भी बहुत अधिक है।

     

    Super Computer - सुपर कंप्यूटर सबसे महंगा और तेज चलने वाला कंप्यूटर है इस तरह के कंप्यूटर का प्रयोग विशेष काम हो जैसे मौसम पूर्वानुमान अंतरिक्ष अनुसंधान आदि को करने के लिए किया जाता है

     

    Mainframe Computer- यह multi-user है यानी इस पर एक साथ कई लोग आसानी से काम कर सकते हैं। मेनफ्रेम कंप्यूटर साइज में बहुत बड़े होते हैं।

     

    Mini Computer- Mini Computer या Midrange Computer मिड साइज मल्टिप्रोसेसिंग सिस्टम वाला कंप्यूटर है जो 250 users को एक साथ सपोर्ट करता है।

     

    Micro Computer- Micro Computer को सिर्फ Single User प्रयोग कर सकता है जैसे आप अपने घर में Desktop computer, Laptop या Tablet आदि को करते है।



    कंप्यूटर के रूप (Forms of Computer)

     

    वर्तमान समय में कंप्यूटर सिर्फ  Desktop या Laptop तक ही सीमित नहीं रह गया है। यह अब दूसरे रूपों में भी हमारे साथ हर समय रहता है। अब कंप्यूटर का आकार हमारे जरूरत के हिसाब से बदल गया है जैसे- ATM से पैसे निकालते समय जो मशीन आप प्रयोग करते है, वास्तव में वह कंप्यूटर का ही एक रूप  है जो बैंक द्वारा ऑपरेट किया जाता है। वर्तमान समय के कंप्यूटर के बदलते हुए रूप  निम्नलिखित है:-

     

    डेस्कटॉप कंप्यूटर (Desktop Computer)

     

    आप अपने घर पर जिन कंप्यूटर का प्रयोग करते हैं वह डेस्कटॉप कंप्यूटर कहलाता है। इसका प्रयोग अधिकतर घर व स्कूल में ही किया जाता है। 

     

    लैपटॉप (Laptop)

     

    कंप्यूटर का दूसरा रूप लैपटॉप है ,  जो आजकल हर किसी के पास देखने को मिलता है। इसे आप अपने साथ कहीं भी आसानी से लेकर जा सकते है। आपको इसे हर समय इलेक्ट्रिसिटी से कनेक्ट करने की जरूरत नहीं होती है। इसमें बैटरी सिस्टम होता है, जिसे आपको समय-समय पर चार्ज करना पड़ता है।

     

    टैबलेट (Tablet)

     

    टैबलेट, लैपटॉप से भी अधिक हल्का होता है, जिसे हम हाथ मे पकड़ कर चला सकते है। इसमे माऊस व कीबोर्ड की बजाय टच स्क्रीन होती है, जिसके द्वारा यह ऑपरेट होता है। आप में से कुछ i-pad जरूर प्रयोग करते होंगे यह टैबलेट का उदाहरण है।

     

    सर्वर कंप्यूटर (Server)

    सर्वर कंप्यूटर,  नेटवर्क पर अन्य कंप्यूटरो को जानकारी प्रदान करता है उदाहरण के तौर पर हमारा यह ब्लॉग सर्वर पर स्टोर है। इस सर्वर तक कनेक्शन बनाने के लिये अपने वेब ब्राउज़र में geniushindi02.blogspot.com  लिंक डालना होगा, जिससे आप सीधा सर्वर पर रखी इस पोस्ट को पड़ पाएँगे।

     

    स्मार्टफोन (Smartphone)

     

    आप जिसे 24 घंटे अपने साथ ही रखते है, हाँ यही स्मार्टफोन जो अभी भी आपके हाथ में है, यह भी कंप्यूटर का ही एक छोटा रूप है। आपने खुद ही देखा होगा कि आपको जब जिस चीज की जरूरत होती है, तो आप फटाफट अपने स्मार्टफोन पर उस चीज को टाइप करते है और आपके पास उसका रिजल्ट आ जाता है।



    कंप्यूटर की विशेषताएं (Qualities of Computer)

     

    अब तक हम कंप्यूटर के बारे में काफी कुछ जान चुके हैं और मुझे पता है अब आप उसकी विशेषताओं के बारे में काफी हद तक जान चुके होंगे, लेकिन अब जो हमें विशेषताएं समझ आई है हम आपसे उस पर चर्चा करेंगे।

     

    गति (Speed) - कंप्यूटर की गति के बारे में हम जानते ही है कि जिन Calculations  को करने में हमें मिनटों का समय लगता है, उसे कुछ ही सेकंड में कंप्यूटर हल (solve) कर देता है। 

     

    शुद्धता (Accuracy) - जब भी हमें कंप्यूटर के द्वारा कोई रिजल्ट प्राप्त होता है तो वह एकदम सटीक होता है उसके सही होने की 100% शुद्धता होती है। 

     

    संग्रहण क्षमता (Storage Capacity)- कंप्यूटर में हमें अपने डेटा को store करने के लिए उचित space मिल जाता है। जिसमें हम अपनी images, audio files, videos, documents आदि को कई वर्षों तक संभाल कर  रख सकते हैं और जब हमें इनकी जरूरत हो, तब हम इन्हें कुछ सेकेंड में वापस पाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

     

      उबना (No Bore) कंप्यूटर हम इंसानों की तरह नहीं होते हैं कि एक ही काम को बार-बार करके बोर हो जाएं। आप एक ही तरह का निर्देश(instruction) कंप्यूटर को हजारों बार देकर रिजल्ट पा सकते हैं।

     

    गोपनीयता (Privacy) - आप एक पासवर्ड की मदद से अपने डेटा को दूसरों से छुपा कर रख सकते हैं।



    कंप्यूटर का महत्व (Importance of  Computer)

     

    वर्तमान समय में कंप्यूटर की हम सभी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका  है, क्योंकि हम सभी किसी न किसी रूप में कंप्यूटर का प्रयोग अपने दैनिक जीवन के कार्यों को करने के लिए करते ही हैं।



    बैंक में प्रयोग- आप जब भी बैंक में गए होंगे तो आपने देखा ही होगा, कि सभी कार्य कंप्यूटर के माध्यम से ही किए जाते है।

     

    व्यापार में प्रयोग- आज के समय में व्यापार करने के तरीकों में बदलाव हो गया है अब हम ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों तरीके से व्यापार कर सकते हैं और दोनों को करने के लिए हमें कंप्यूटर का ही प्रयोग करना पड़ता है। 

     

    इंटरनेट का प्रयोग - वर्तमान युग में इंटरनेट सभी के लिए सबसे जरूरी हो गया है और हम कंप्यूटर के द्वारा आसानी से इंटरनेट का प्रयोग कर सकते है। इंटरनेट के प्रयोग में कंप्यूटर का महत्वपूर्ण योगदान है।

     

    शिक्षा में प्रयोग- शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर की अहम भूमिका है। कंप्यूटर को एक विषय के रूप में विद्यालयों में पढ़ाया जाता है। इसी प्रकार अगर आप टेक्निकल क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण करते है, तो कंप्यूटर के बिना तो काम ही नहीं चल सकता। 

     

    वर्तमान समय को देखें तो कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन शिक्षा का विस्तार दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

     

    चिकित्सा संबंधी क्षेत्र- आज चिकित्सा के क्षेत्र में जो भी बदलाव हो रहे है, कहीं ना कहीं उसमें भी कंप्यूटर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके प्रयोग के कारण अब जाँच से लेकर सर्जरी तक सरल हो रही है, क्योंकि जहां हमें पहले जांच करवाने के लिए कई-कई दिन रुकना पड़ता था। वही अब कंप्यूटर की मदद से हम कुछ ही घंटों में उस जांच को करवा पाते हैं और उसकी रिपोर्ट भी हमें जल्द ही मिल जाती है।

     

    अंतरिक्ष अनुसंधान में प्रयोग- अंतरिक्ष में होने वाली सभी घटनाओं जैसे- सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण, उल्का पिंडों का टकराना, मौसम सम्बंधित जानकारी आदि अंतरिक्ष से संबंधित सभी सूचनाएं हमें पहले ही ज्ञात हो जाती है इसका श्रेय भी कंप्यूटर को ही जाता है।

     

    सामान्य जीवन में महत्व - दैनिक कार्यों को करने के लिए कभी-कभी हमें बड़ी Calculation भी करनी होती है, जिसे मिनटों में करना संभव नहीं होता है। तो उसके लिए हम कंप्यूटर के छोटे रूपों जैसे- मोबाइल का प्रयोग करते है और सेकंड में सटीक परिणाम प्राप्त होता है।

     

    इसी प्रकार अगर आपको अपने ऑफिस या कॉलेज का कोई Presentation तैयार करना है तो वहाँ पर भी कंप्यूटर आपकी मदद करता है।

     

    कंप्यूटर के लाभ (Advantage of Computer)

     

    कंप्यूटर किसी न किसी रूप में हमारे दैनिक जीवन से जुड़ चुका है और इस बात को हम नकार नहीं सकते है। आप कही जॉब के लिए जाते है तो आपसे अक्सर पूछा जाता है कि क्या आप कंप्यूटर का प्रयोग कर सकते है

    अगर आप स्कूल या कॉलेज में है तो कंप्यूटर पर आप अपने विषय से सम्बंधित सभी सूचनाओ को आसानी से पा लेते है इसी प्रकार इसके हमें कई लाभ भी है:-

     

    समय की बचत - कंप्यूटर के प्रयोग से हमारे समय की बचत होती है, जो काम करने में हमें घंटों लगने होते है वह कंप्यूटर की मदद से मिनटों में ही हो जाते हैं।

     

    इंटरनेट का प्रयोग - इसके द्वारा हम इंटरनेट का प्रयोग करके अनेक कार्य जैसे  e-mail भेजना, किसी चीज को ढूंढना व उनकी जानकारी एकत्रित करना, दूसरे देशों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संपर्क आदि कर पाते हैं।

     

    डेटा व सूचना को संगठित - जैसे हम किसी फाइल में अपने डेटा को संगठित करते है। कंप्यूटर वैसे ही हमारे डेटा व सूचनाओं को संगठित करके रखता है और जब भी हमें इसकी जरूरत होती है, तो इसे Search करके हमारे सामने प्रस्तुत करता है।

     

    स्टोरेज - कंप्यूटर हमें डेटा व सूचनाओं को संगठित करने के लिए उचित स्टोरेज प्रदान करता है जैसे- आप अपने कोई डॉक्यूमेंट, गाने व मूवी आदि स्टोर करके रख सकते हैं।

     

    मनोरंजन- कंप्यूटर का उपयोग हम अपने मनोरंजन के लिए भी कर सकते हैं जैसे आप उस पर कोई मूवी देख सकते हैं या गेम खेल सकते हैं।

     

    कंप्यूटर से हानि (Disadvantage of Computer)

     

    वैसे तो आप देखेंगे कंप्यूटर के हमें अनेकों लाभ है और हम शायद ही कोई कमी इसमें निकाल पाए, फिर भी कुछ हानि हमें कंप्यूटर के प्रयोग से होती है:-

     

    Virus या Hacking - Virus या Hacking  से कंप्यूटर सुरक्षित नहीं रह पाता है। इसके द्वारा हमारा सारा  डेटा लीक हो जाता है, जिसका कहीं भी गलत प्रयोग हो सकता है।

     

    निर्भरता (Dependency) - कंप्यूटर स्वयं कोई काम नहीं कर सकता है अगर हम कंप्यूटर से रिजल्ट चाहते हैं तो उसके लिए हमें डेटा उस input करना होगा तब वह काम करता है।

     

    एहसास नहीं (No Feeling)- जिस प्रकार हम किसी बात को समझ कर या महसूस करके decision लेते है वह क्षमता कंप्यूटर में नहीं होती है वह Artificial Intelligence के द्वारा सारे निर्णय लेता है।

     

    Employment में कमी - जब से कंप्यूटर का निर्माण हुआ है और इसकी पहुंच हर क्षेत्र में होती जा रही है वैसे-वैसे Employment में कमी होती जा रही है क्योंकि पहले सभी काम इंसान द्वारा ही किए जाते थे, परंतु अब उनकी जगह कंप्यूटर ने ले ली है। 


    निष्कर्ष

    तो दोस्तों हमारे द्वारा आपको कंप्यूटर क्या है की सभी मुख्य जानकारी प्रदान की गयी है और  आशा है कि अब आप Computer के लगभग सभी विषय के बारे में जान चुके होगे। 

    हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते है कि आपको सटीक जानकारी प्रदान करे परन्तु भूलवश अगर हमसे गलती हो जाती है तो आप हमे कमेंट के माध्यम से बता सकते है ताकि हम उसमे सुधार कर सके

    उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और इसे पढ़कर आपको मदद मिली होगी, तो अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करे ताकि वह भी वर्तमान मे स्वयं को अपडेट रख सके

    इसे भी देखे : गूगल इन हिंदीगूगल क्या है

    Post a Comment

    3 Comments