Ticker

6/recent/ticker-posts

हरियाणा राज्य का गठन कब हुआ?

हरियाणा राज्य का गठन कब हुआ?

भारत एक समृद्ध देश हैं और इसमे 28 राज्य व उनकी राजधानियाँ शामिल हैं उन्ही सब राज्यों में से आज हम हरियाणा राज्य के विषय मे बात करेंगे और हरियाणा राज्य से संबंधित सभी तथ्यों को जानेंगे जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ने में आपकी मदद करेगा।


हरियाणा का प्रथम नाम ब्रह्मवर्त था वैसे इसे अन्य नामो जैसे आर्यवर्त या ब्र्ह्मोप्देश से भी जाना जाता था

यहाँ के हिसार जिले में स्थित राखीगढ़ और बानावाली देश की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी सिन्धु घाटी सभ्यता स्थल हैं जोकि 9,000 साल पुराना हैं

हरियाणा राज्य का गठन कब हुआ?

हरियाणा के गठन के लिए 22 अप्रैल 1966 को जस्टिस जे.सी.शाह की अध्यक्षता मे शाह कमीशन बनी, यह राज्य पहले पंजाब प्रान्त का अंग था हरियाणा का  गठन 1 नवम्बर 1966 को हुआ

हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ हैं, जो की भारत का केंद्र शासित प्रदेश हैं तथा यह हरियाणा के साथ पंजाब की भी राजधानी हैं

 हरियाणा राज्य की सीमाएं उत्तर में पंजाब व हिमाचल प्रदेश तथा दक्षिण व पश्चिम में राजस्थान से मिलती हैं

हरियाणा ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली को तीन ओर से घेरा हुआ हैंइसके मैदानी भाग की समुद्र तल से ऊंचाई 700 से 900 मीटर है

हरियाणा राज्य का क्षेत्रफल व जनसंख्या कितना है?

हरियाणा राज्य का क्षेत्रफल 44,212 कि. मी. स्क्वायर हैं क्षेत्रफल के आधार पर यह भारत का 21वाँ सबसे बड़ा राज्य हैं क्षेत्रफल  की दृष्टि से यहाँ का सबसे बड़ा जिला भिवंडी और सबसे छोटा जिला पंचकूला हैं

2011 की जनगणना के अनुसार यहाँ 25,350,000 जनसंख्या हैं यहाँ जनसंख्या घनत्व 573 हैं जनसंख्या में सबसे बड़ा जिला फरीदाबाद और सबसे छोटा जिला पंचकूला हैं

भारत में पंजाब के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा सिख जनसंख्या वाला राज्य हैं यहाँ 2011 की जनगणना के मुताबिक साक्षरता दर 76.64% हैं पुरुषो में साक्षरता दर 85.38% व महिलाओं में साक्षरता दर 66.67% हैं

हरियाणा राज्य के मंत्री कौन है?

वर्तमान समय में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी (बी.जे.पी.) व उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जी (जे जे पी पार्टी ) हैं हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री श्री भगवत दयाल शर्मा जी (1966-1967) तथा उप मुख्यमंत्री श्री चाँद राम जी थे वर्तमान समय में यहाँ के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य जी हैं

 

हरियाणा में कितने जिले है?

जब हरियाणा का एक राज्य के रुप में गठन हुआ था उस समय राज्य में सिर्फ़ 7 जिले थे, परन्तु अब 22 जिले बन गए हैं जो की निम्नलिखित हैं :-

जिला

स्थापना

                           अम्बाला

1 नवम्बर 1966

भिवानी

22 दिसम्बर 1972

फरीदाबाद

2 अगस्त 1979

फ़तेहाबाद

15 जुलाई 1997

गुरुग्राम

1 नवम्बर 1966

हिसार

1 नवम्बर 1966

झज्जर

15 जुलाई 1997

जिंद

1 नवम्बर 1966

कैथल

1 नवम्बर 1989

करनाल

1 नवम्बर 1966

कुरुक्षेत्र

23 जनवरी 1973

महेंद्रगढ़

1 नवम्बर 1966

नूंह

4 अप्रैल 2005

पलवल

13 अगस्त 2008

पंचकूला

15 अगस्त 1995

पानीपत

1 नवम्बर 1987

रेवाड़ी

1 नवम्बर 1989

रोहतक

1 नवम्बर 1966

सिरसा

26 अगस्त 1975

सोनीपत

22 दिसम्बर 1972

यमुनानगर

1 नवम्बर 1989

चरखी दादरी

19 सितम्बर 2016

 

हरियाणा का सबसे पुराना जिला अम्बाला हैं और सबसे नया जिला चरखी दादरी हैं

 

हरियाणा राज्य की मुख्य नदियाँ कौन सी है?

हरियाणा में मुख्य रूप से 8 नदियाँ बहती है जो इस प्रकार है

 

यमुना नदी

हरियाणा राज्य की यह मुख्य नदी हैं, यह राज्य की एकमात्र चिरस्थायी नदी है, जो इसके पूर्वी सीमा मे बहती हैं और इसका उद्गम स्थल उत्तराखंड का यमनोत्री हैं

यह हरियाणा और उत्तर प्रदेश की 320 किलोमीटर की सीमा रेखा बनती हैं

घग्गर नदी

इसका उद्गम स्थल शिमला के पास डगशाई हैं

यह नदी सिरमोर की पहाडियों से हरियाणा में प्रवेश करती हैं

यह नदी पंचकूला, अम्बाला, फतेहपुर, सिरसा व कैथल से बहती हैं

टांगरी नदी

यह नदी मारकंडा नदी की सहायक नदी हैं तथा यह मोरनी पहाडियों से निकलती हुई पंजोखरा तक बहती हैं

मारकंडा नदी

इसका उद्गम स्थल शिवालिक की पहाड़िया हैं

यह नदी अम्बाला और कुरुक्षेत्र जिलों में बहती हुई राजस्थान राज्य में प्रवेश करती हैं

यह गंगा सिन्धु जल विभाजक की छोटी नदी हैं

इस नदी का पुराना नाम अरुणा हैं,

यह नदी अंत में सरस्वती नदी से जा कर मिल जाती हैं

सरस्वती नदी

सरस्वती नदी की शुरुवात हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से होती हैं

यह नदी हरियाणा के अम्बाला, कुरुक्षेत्र तथा कैथल जिलों में बहती हैं

इसकी सहायक नदियां मारकंडा और  टांगरी हैं

साहिबी नदी

इस नदी का उद्गम स्थल राजस्थान के जयपुर जिले में बाजिजोर के समीप बहरोड़ पहाड़ी से होता हैं

यह हरियाणा के रेवाड़ी और गुरुग्राम जिलों में   बहती हैं

दोहन नदी

यह एक मौसमी नदी हैं तथा यह साहिबी नदी के साथ मिलकर बहती हैं

यह ढोसी से निकलने वाली सबसे पुरानी नदी हैं

कृष्णावती नदी

यह नदी राज्य के दक्षिण भाग से प्रवेश करती हुई बहरोड़ नाले में मिल जाती हैं

 

हरियाणा राज्य के प्रतीक कौन से है?

हरियाणा राज्य के राज्य पशु, पक्षी, फूल और वृक्ष है जो इस प्रकार है

राज्य पशु

काला हिरण

राज्य पक्षी

काला तीतर

राज्य फूल

कमल

राज्य वृक्ष

पीपल

 

हरियाणा की प्रमुख झीले व नहरे परियोजनाएं कौन सी है?

हरियाणा में प्रमुख झीले भी है जिनका पानी खेतो में सिचाई के काम आता है जो निम्न प्रकार है

झील का नाम

स्थान

तितलीयार झील

रोहतक

कर्ण झील

करनाल

हाथी कुंड

यमुनानगर

दमदमा झील

गुरुग्राम

ब्रह्मसरोवर झील

कुरुक्षेत्र

भिंडावास झील

झझर

बडखल झील

फरीदाबाद

ब्लू बर्ड झील

हिसार

कोटला झील

नूंह

 

हरियाणा में अनेक नहरे है, जोकि सिचाई का मुख्य स्रोत है यहाँ की प्रमुख नहरें व सिंचाई परियोजनाएं निम्न प्रकार है

लोहारू सिंचाई योजना

भाखड़ा नहर

सतलुज यमुना लिंक नहर परियोजना

पश्चिम यमुना नहर

नांगल स्थापक सिंचाई योजना

भिवानी स्थापक सिंचाई योजना

हथिनी कुंड बैराज परियोजना

 

हरियाणा राज्य में कितने राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारण्य है?

हरियाणा मे दो राष्ट्रीय उद्यान व वन्य जीव अभयारण्य हैं जो की निम्नलिखित हैं

राष्ट्रीय उद्यान :-

राष्ट्रीय उद्यान

जानकारी

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान

यह पहला पक्षी अभयारण्य हैं तथा प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध हैं! यहाँ साइबेरियन सारस मुख्य रूप से प्रसिद्ध हैं

इसे साल 1989 मे बनाया गया था

यह हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित हैं

हरियाणा का इको पार्क भी यही पर हैं

कालेसर राष्ट्रीय उद्यान

यह यमुनानगर में स्थित हैं तथा इसे दिसम्बर 2003 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था

यह लाल जंगली मुर्गो के लिए प्रसिद्ध हैं

 

 

वन्यजीव अभयारण्य :-

वन्यजीव अभयारण्य

 

जानकारी

कालेसर वन्यजीव अभयारण्य

यह यमुनानगर में स्थित हैं

हरियाणा का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य हैयहाँ साभर, चीतल, भोकने वाले हिरन और नीलगाय आदि पाए जाते हैं

बीर शिकारगढ़ वन्यजीव अभयारण्य

इसकी स्थापना 1975 मे हुई थी

खोल ही रैतान वन्यजीव अभयारण्य

यह पंचकूला में स्थित हैं

यहाँ पर जंगली बिल्ली, सियार, जंगली बन्दर पाए जाते हैं

छिल्छिला वन्यजीव अभयारण्य

यह हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में स्थापित हैं

यह लगभग 29 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं

नाहर वन्यजीव अभयारण्य

यह हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हैं तथा 2009 में इसे संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर दिया गया था

यहाँ पर सियार लोमड़ी व कला हिरन मुख्य रूप से पाए जाते हैं

भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य

इसे 3 जून 2009 को भारत सरकार द्वारा हरियाणा के झज्जर जिले में स्थापित किया गया थाइसका क्षेत्रफल 1074 एकड़ हैं

यह वन्यजीव अभयारण्य अपनी सुन्दर झील के लिये प्रसिद्ध हैं

यहाँ पर भूरे हंस, बतख, लाल बुलबुल आदि पाए जाते हैं

 

खापरवास वन्यजीव अभयारण्य

यह भी हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित हैं

इसे वर्ष 1991 में मान्यता प्रदान की गयी थी

यह 204.36 एकड़ में फैला हुआ हैं


अबूबशहर वन्यजीव अभयारण्य

यह वन्यजीव अभयारण्य सिरसा जिले में स्थित है

यह 11530.56 हेक्टेयर क्षेत्र पर फैला हुआ हैं

यहाँ मुख्य रूप से काला हिरन और चीतल पाए जाते हैं

 

हरियाणा में कौन से बांध व बैराज है?

हरियाणा मे कुछ प्रमुख बाँध व बैराज हैं जो निम्नलिखित हैं

बांध व बैराज

 

जिला

नदी

      हथिनिकुंड

-

यमुना नदी

कौशल्या डैम

पंचकुला

यमुना नदी

ओट्टू बैराज

सिरसा

घग्गर नदी

ताजेवाला बैराज

यमुना नगर

यमुना नदी

अनगपुर डैम

फरीदाबाद

हरका नदी

 

हरियाणा राज्य के प्रमुख योजनायें व कार्यकर्म कौन से है?

हरियाणा में अनेको योजनायें व कार्यकर्म चलाये जा रहे हैं, जिससे वहां के लोगो की तरक्की हो और हरियाणा राज्य का विकास भी हो

योजना

उद्देश्य

जल ही जीवन है योजना

भूमि जल स्तर को गिराने से रोकना

गोबरधन योजना

किसानो को जैविक खाद और गोमूत्र की बिक्री का प्रावधान करना

मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना

वार्षिक आय रु. 1.8 लाख से कम परिवारों को रु. 6000 वार्षिक सहायता प्रदान करना

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना

22 जनवरी 2015 के बाद जो लडकियां जन्मी हैं उन्हें 21000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना

वृद्ध अवस्था पेंशन योजना

60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्धजन को सरकार द्वारा प्रतिमाह पेंशन की  मदद

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना

किसान अपनी फसल का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे बीमा कवर, प्राकृतिक आपदाओ के कारण फसल मुआवजा प्रदान किया जा सके

 

तो दोस्तों हमारे द्वारा आपको भारत के राज्य हरियाणा की सभी मुख्य जानकारी प्रदान की गयी है और उम्मीद है कि अब आप हरियाणा के लगभग सभी विषय के बारे में जान चुके होंगे

उम्मीद करते है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और इसे पढ़कर आपको मदद मिली होगी, तो अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे ताकि वह भी वर्तमान मे स्वयं को अपडेट रख सके। 

Post a Comment

0 Comments