हिंदी हमारी राजभाषा है और देश की तीसरी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाओं में से एक है। हिंदी को सम्मान देने के लिए और इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं। आज के आर्टिकल में हम हिंदी व्याकरण का अध्ययन करेंगे, ताकि हम हिंदी से संबंधित सभी नियमों को जान सके।
व्याकरण क्या है?
व्याकरण को हम
हिंदी का शास्त्र कहते हैं क्योंकि इसके द्वारा भाषा का विश्लेषण किया जाता है और
उसके शुद्ध रूप एवं प्रयोग का निरूपण होता है।
व्याकरण के ज्ञान
के कारण ही हम भाषा को सटीक तरीके से बोल, लिख व पढ़ सकते हैं, साथ ही इसके द्वारा
हमें भाषा के शुद्ध और अशुद्ध रूप का ज्ञान होता है।
व्याकरण को कितने विभागों में बांटा गया है?
व्याकरण को मुख्य
रूप से तीन विभागों में बांटा गया है, जो कि निम्न प्रकार है:-
वर्ण-विचार
:- जब वर्णों के
आकार, उसके उच्चारण व वर्गीकरण और उनके सहयोग एवं संधि के नियमों का ध्यान रखा
जाता है, उसे वर्ण विचार कहते हैं।
शब्द
विचार:- जब शब्द की
प्रकृति, उत्पत्ति व रचना आदि से संबंधित नियमों का ध्यान रखा जाता है, उसे शब्द विचार कहते हैं।
3. व वाक्य विचार:- जब वाक्य-भेद, उसके संश्लेषण-विश्लेषण व विराम चिन्हों के प्रयोगों के नियमों का ध्यान रखा जाता है, तब उसे वाक्य विचार कहते हैं।
हिंदी व्याकरण के विषय कौन से है?
हिंदी व्याकरण
जानने के लिए हमें इसके प्रत्येक विषय का ज्ञान होना आवश्यक है, क्योंकि हम
व्याकरण के शुद्ध रूप का प्रयोग तभी कर सकते हैं, जब हमें उसके विषयों का संपूर्ण
ज्ञान हो। व्याकरण के विषय इस प्रकार हैं:-
भाग 1
अव्यय
वाच्य
काल
कारक
संधि
समास
अलंकार
उपसर्ग
प्रत्यय
भाग 2
पर्यायवाची शब्द
विपरीतार्थक
अनेक शब्दों के
लिए एक शब्द
एकार्थी शब्द
अनेकार्थी शब्द
मुहावरे और
लोकोक्तियां
विराम चिन्ह
वचन
लिंग
भाग 3
पत्र लेखन
भाग 4- निबंध लेखन
गणतन्त्र दिवस पर निबंध
वसंत ऋतु पर निबंध
विद्यार्थी जीवन पर निबंध
दादी पर निबंध
प्रदूषण पर निबंध
कंप्यूटर पर निबंध
भाग 5
अपठित गद्यांश
यह सभी विषय हमारे
व्याकरण के अंदर आते हैं, जो सभी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इसलिए इनका अध्ययन
हमारे लिए बहुत आवश्यक है, इन सभी विषयों पर संपूर्ण सार आगे आने वाले आर्टिकल में
आपको मिलेंगे।
उम्मीद करते हैं कि हिंदी व्याकरण के अध्याय
पढ़कर आप हिंदी भाषा को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और परीक्षाओं से संबंधित सभी
प्रश्नों के उत्तर देने में सक्षम होंगे।
अगर आपको हमारे
द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो अपने दोस्तों व सोशल साइट्स पर इसे जरूर शेयर
करें।


0 Comments