Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत के राष्ट्रपति कौन है - 2021

भारत के राष्ट्रपति कौन है - 2021

आजादी के पश्चात अनेक महापुरुष भारत के राष्ट्रपति पद पर रहे राष्ट्रपति का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है, प्रत्येक देश के सभी कार्यों को सुचारू रूप से कराने के लिए प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रपति की भी आवश्यकता होती है। क्या आप जानते है कि वर्तमान समय में भारत के राष्ट्रपति कौन है - 2021 में

भारत का राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक होता है, जोकि देश का मुखिया भी होता है । यह भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च सेनापति भी होते हैं। इनका कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।


भारतीय संविधान के अनुच्छेद 52 में उल्लेखित किया गया है कि भारत का राष्ट्रपति होगा। राष्ट्रपति बनने के लिए भारतीय होना आवश्यक है, साथ ही 35 वर्ष आयु भी होनी चाहिए।


भारत में आज़ादी के समय से लेकर अब तक 13 राष्ट्रपति रहे है और 14 वें राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी हैवर्ष 1950 से अब तक कौन राष्ट्रपति के पद पर रहे है इस पर अनेक सवाल आपकी परीक्षाओ में अक्सर पूछे जाते है


इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको अब तक कौन-कौन राष्ट्रपति पद पर रहे और उनका कार्यकाल कब तक रहा इसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।


डॉ राजेंद्र प्रसाद


भारत के प्रथम राष्ट्रपति होने का श्रेय डॉ राजेंद्र प्रसाद जी को प्राप्त है। वह भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भी थे साथ ही वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। इनका कार्यकाल 26 जनवरी 1950 से 14 मई 1962 तक रहा था।




इनका जन्म 3 दिसंबर 1884 को बिहार के जीरादेई गांव में हुआ था। इनके पिता महादेव सहाय एवं माता कमलेश्वरी देवी थी। इनका विवाह 13 वर्ष की आयु में श्रीमती राजवंशी देवी से हो गया था। 


इन्होंने कानून में डॉक्टरेट की उपाधि ली थी। वर्ष 1962 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इनकी मृत्यु 28 फरवरी 1963 को पटना में हुई थी।


डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन


डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति थे जो डॉ राजेंद्र प्रसाद के बाद दूसरे राष्ट्रपति पद पर रहे थे। इन्होंने 13 मई 1962 से 13 मई 1967 तक यह पदभार संभाला था।




 इनका जन्म 5 सितंबर  1888 को तमिलनाडु में हुआ था इनके जन्म दिवस को प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह शिक्षा के क्षेत्र में सदा कार्यरत रहे थे। 


इन्होंने 1947 से 1949  भारत के संविधान निर्माण सभा के सदस्य के रूप में भी कार्य किया था । साल 1954 में इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इनकी मृत्यु 17 अप्रैल 1995 को चेन्नई में हुई थी।


जाकिर हुसैन


जाकिर हुसैन जी को भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त है। इन्होंने 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक राष्ट्रपति पद को संभाला था।



इनका जन्म 8 फरवरी 1897 को हैदराबाद में हुआ था। इन्होंने अर्थशास्त्र में पी एच डी की डिग्री ली थी। साल 1962 में यह भारत के उपराष्ट्रपति पद पर भी आश्रित हुए और इन्होंने बिहार के राज्यपाल पद को भी संभाला था।


दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज निर्माण का श्रेय डॉ जाकिर हुसैन को ही जाता है। इनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए इन्हें वर्ष 1963 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इनकी मृत्यु अपने राष्ट्रपति पद के कार्यकाल में ही हुई थी।


वी वी गिरी


वी वी गिरी ऐसे पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने कांग्रेसी उम्मीदवार को हराकर राष्ट्रपति पद हासिल किया था। इन्होंने 24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974 तक राष्ट्रपति पद को संभाला था।



इनका जन्म 10 अगस्त 1894 को गंजाम जिले में हुआ था। इनकी जीवनसाथी श्रीमती सरस्वती बाई गिरी थी। इन्होंने कानून की शिक्षा में उपाधि ली थी। 


यह 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक भारत के उपराष्ट्रपति पद पर आश्रित रहे थे । वर्ष 1975 में इन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इनकी मृत्यु 23 जून 1980 को मद्रास में हुई थी।


फखरुद्दीन अली अहमद


फखरुद्दीन अली अहमद ने भारत के पांचवें राष्ट्रपति का पद संभाला था यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से थे। इन्होंने 24 अगस्त 1974 से 11 फरवरी 1977 तक राष्ट्रपति पद को संभाला था।



इनका जन्म 13 मई 1905 को दिल्ली में हुआ था इन्होंने कानून की शिक्षा में उपाधि ली थी और बैरिस्टर पद पर भी कार्य किया था । इन्होंने 1938 में वित्त मंत्री का पद भी संभाला था। इनकी मृत्यु 11 फरवरी 1977 को हुई थी।


नीलम संजीव रेड्डी


नीलम संजीव रेड्डी जी भारत के पहले गैर कांग्रेसी राष्ट्रपति थे। इन्होंने 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 तक राष्ट्रपति पद को संभाला था।



रेडी जी का जन्म 19 मई 1913 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। यह वर्ष 1956 में आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पद पर आश्रित हुए थे। इनकी मृत्यु 1 जून 1996 को हुई थी।


ज्ञानी जैल सिंह


ज्ञानी जैल सिंह जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से थे। यह भारत के सातवें राष्ट्रपति थे इन्होंने 25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987 तक

राष्ट्रपति पद पर रहे।



इनका जन्म 5 मई 1916 को पंजाब में हुआ था। इनके पिता श्री किशन सिंह विश्वकर्मा और माता इंदिरा कौर विश्वकर्मा थी। यह पंजाब के मुख्यमंत्री भी रहे थे। इनकी मृत्यु 25 दिसंबर 1994 को हुई थी।



रामस्वामी वेंकटरमण


रामस्वामी वेंकटरमण 25 जुलाई  1987 से 25 जुलाई 1992 तक भारत के राष्ट्रपति पद पर रहे। यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से संबंध रखते थे।



इनका जन्म 4 दिसंबर 1910 को तमिलनाडु में हुआ था। इन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि ली थी। इनकी जीवनसाथी श्रीमती जानकी वेंकटरमण थी। यह भारत के उपराष्ट्रपति पद पर भी कार्यरत रहे थे। इनकी मृत्यु 27 जनवरी 2007 को नई दिल्ली में हुई थी।


शंकर दयाल शर्मा


शंकर दयाल शर्मा जी भारत के नौवें राष्ट्रपति थे। यह भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से थे और इन्होंने 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997 तक राष्ट्रपति पद पर कार्य किया था।




इनका जन्म 19 अगस्त 1998 को भोपाल में हुआ था। यह 1952 से 1956 तक भोपाल के मुख्यमंत्री पद पर भी रहे थे। यह एक महान पत्रकार थे। इनकी मृत्यु 26 दिसंबर 1999 को नई दिल्ली में हुई थी। इनकी समाधि कर्मभूमि में स्थित है।


के आर नारायण


के आर नारायण जी का पूरा नाम कोच्चेरी रामण नारायण था। यह भारत के कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने  25 अक्टूबर 1997 से 25 जुलाई 2002 तक राष्ट्रपति पद पर कार्य किया था।




इनका जन्म 20 अक्टूबर 1920 को त्रावणकोर में हुआ था। इन्होंने "द हिंदू" का संपादन भी किया था इनकी मृत्यु 1 नवंबर 2005 को हुई थी।



ए.पी.जे. अब्दुल कलाम


ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी का पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुल अब्दीन अब्दुल कलाम था। यह एक वैज्ञानिक थे। इन्हें सभी "मिसाइल मैन" और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जानते हैं।




इनका राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल 25 जुलाई 2002 से प्रारंभ हुआ था। इनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में हुआ था।


 वर्ष 1997 में कलाम जी को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया था इसके बाद इन्हें 1981 में पद्म भूषण और 1990 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इनकी मृत्यु 27 जुलाई 2015 को मेघालय में हुई थी।


प्रतिभा देवी सिंह पाटिल


भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति होने का गौरव श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को प्राप्त है यह 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 तक राष्ट्रपति पद पर आश्रित रही।



इनका जन्म 19 दिसंबर 1934 को मुंबई में हुआ था इन्होंने कानून में उपाधि ली थी। इन्होंने महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए थे। 


इन्हें 1 जून 2019 को मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार "ऑर्डेन मेक्सिकाना डेल एग्वेला एज्टेका"  से सम्मानित किया गया था। यह  राजस्थान की प्रथम महिला राज्यपाल भी रही थी।


प्रणब मुखर्जी


प्रणब मुखर्जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से थे। इन्होंने 25 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 2017 तक भारत के राष्ट्रपति पद को संभाला था।




इनका जन्म 11 दिसंबर 1935 को हुआ था। इन्होंने भारत के वित्त मंत्री विदेश मंत्री व रक्षा मंत्री के पद पर भी कार्य किया था। 


इन्हें 26 जनवरी 2019 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इनकी मृत्यु 31 अगस्त 2020 को दिल्ली में हुई थी।


 रामनाथ कोविंद


वर्तमान समय में भारत के राष्ट्रपति कौन है - 2021 में इसका जवाब है कि भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद है। इन्होंने 24 जुलाई 2018 से इस पद को संभाला है। यह भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखते हैं।

भारत के राष्ट्रपति कौन है - 2021


इनका जन्म 1 अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। इन्होंने कानून की शिक्षा ग्रहण की है। यह 16 अगस्त 2015 से 20 जून 2018 तक बिहार के राज्यपाल पद पर रहे थे।


तो दोस्तों हमने आज के आर्टिकल में आपको भारत के राष्ट्रपति कौन है - 2021 मे के साथ भारत के प्रथम राष्ट्रपति से लेकर वर्तमान राष्ट्रपति के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की यह आर्टिकल आपके समान्य ज्ञान को बढ़ने में आपकी मदद करेगा


उम्मीद करते है कि आपको आज का पोस्ट भारत के राष्ट्रपति कौन है - 2021 पसंद आया होगा। अगर आपको आज का यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करे ताकि वह भी इससे मदद पा सके

Post a Comment

1 Comments