Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत का प्रधानमंत्री कौन है - 2021

 

भारत का प्रधानमंत्री कौन है - 2021

भारत देश की आजादी के समय से जिस प्रकार राष्ट्रपति की नियुक्ति अनिवार्य है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री का होना भी अनिवार्य है। क्या आप जानते है भारत का प्रधानमंत्री कौन है - 2021 में 

 प्रधानमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है जो कि राष्ट्रपति व मंत्रिपरिषद के बीच में संवाद की भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद का प्रधान होता है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रपति को विभिन्न अधिकारियो जैसे- भारत का महान्यायवादी, भारत का नियंत्रक व् महालेखा परीक्षक, संघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष एवं उसके सदस्यों, चुनाव अयुक्तो, वित् आयोग का अध्यक्ष एवं उसके सदस्यों एवं अन्य नियुक्ति के संबंध में सलाह देता है।

हमारे देश में अनेक महापुरुषों ने प्रधानमंत्री के पद को संभाला है और देश के विकास में अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान किया है, जिनके बारे में शायद आपको संपूर्ण जानकारी नहीं होगी।

आज के आर्टिकल में हम आपको भारत का प्रधानमंत्री कौन है - 2021  की जानकारी प्रदान करेंगे, साथ ही कौन-कौन व्यक्ति प्रधानमंत्री पद पर रहे, उनका कार्यकाल कब तक रहा, उनके द्वारा कौन से पद व उपलब्धियां हासिल किए गए।

अगर आप अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ाना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं तो यह आर्टिकल आपकी मदद करेगा।

 

जवाहर लाल नेहरू

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री होने का श्रेय पंडित जवाहरलाल नेहरू को जाता है। इन्होंने भारत की आजादी 15 अगस्त 1947 से प्रधानमंत्री पद को संभाला था और 27 मई 1964 तक इस पद पर कार्यरत रहे।

इनका सबसे बड़ा कार्यकाल रहा था। इन्होने 16 साल 9 महीने और 12 दिन तक अपने इस पद पर कार्य किया था। यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से थे।

इनका जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। इन्हें बच्चों से बहुत अधिक प्रेम था, इसलिए इनके जन्म दिवस को प्रत्येक वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। इन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे।  इनकी मृत्यु 27 मई 1964 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए हुई थी।


अन्य पद व उपलब्धियां

# इन्होंने तीन बार भारत के रक्षा मंत्री का पद संभाला था:

10 फरवरी 1953 -10 जनवरी 1955

30 जनवरी 1957- 17 अप्रैल 1957

31 अक्टूबर 1962-14 नवम्बर 1962

 

# नेहरु जी ने दो बार वित्त मंत्री के पद पर भी कार्य किया था :

24 जुलाई 1956-30 अगस्त 1956

13 फरवरी 1958-13 मार्च 1958

 

# इन्होने भारत के विदेश मंत्री पद पर 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक कार्य किया था।

 

# नेहरु जी को वर्ष 1955 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

 

लाल बहादुर शास्त्री

लाल बहादुर शास्त्री जी भारत के दूसरे प्रधान मंत्री थे, जो 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 तक इस पद पर कार्यरत रहे।

इनका जन्म 2 अक्टूबर 1954 को मुगलसराय में हुआ था, प्रत्येक वर्ष इस दिन शास्त्री जयंती मनाई जाती है। इन्होंने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि ली थी और इसे अपने नाम के साथ जोड़ लिया। 

इनका निधन 11 जनवरी 1966 को रहस्यमई परिस्थितियों में प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए भारत के बाहर ताशकंद में हुआ। इस दिन को प्रत्येक वर्ष लाल बहादुर शास्त्री स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।


अन्य पद व उपलब्धियां


न्हे 1951 में अखिल भारत कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद पर नियुक्त किया गया था।

# इन्होंने 4 अप्रैल 1961 से 29 अगस्त 1963 तक भारत के गृह मंत्री के पद पर भी कार्य किया।

# इन्होंने 9 जून 1964 से 18 जुलाई 1964 तक भारत के विदेश मंत्री के पद पर कार्य किया। 

# इन्होंने पुलिस व परिवहन मंत्रालय में मंत्री के रूप में कार्य किया था और परिवहन मंत्री के पद पर रहते हुए, उन्होंने सर्वप्रथम महिला कंडक्टर की नियुक्ति की।

 शास्त्री जी को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

 

इंदिरा गांधी

इंदिरा गांधी जी को भारत की प्रथम व एकमात्र महिला प्रधानमंत्री होने का गौरव प्राप्त है। वह ऐसी पहली व्यक्ति रही जो दो अलग-अलग अवधियों में प्रधानमंत्री पद पर रही:

24 जनवरी 1966 - 24 मार्च 1977

14 जनवरी 1980 - 31 अक्टूबर 1984

 

इनका जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद मे हुआ था। इनके पिता देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु थे। इन्हें विश्व भारतीय विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करते हुए रविंद्र नाथ टैगोर से ‘प्रियदर्शनी’ नाम मिला था। इनकी हत्या 31 अक्टूबर 1984 को 66 वर्ष की उम्र में नई दिल्ली में उनके अंगरक्षकों के द्वारा की गई थी।

 

अन्य पद व उपलब्धियां

# इन्होंने 22 अगस्त 1967 से 14 मार्च 1969 9 मार्च 1984 से 31 अक्टूबर 1984 तक भारत की विदेश मंत्री का पद संभाला।

# इन्होंने 16 जुलाई 1969 से 27 जून 1970 तक भारत के वित्त मंत्री के पद पर भी कार्य किया।

# इदिरा जी ने 27 जून 1970  से 4 फरवरी 1973 तक भारत के गृह मंत्री के रूप में कार्य किया।

# इन्होंने 30 नवंबर 1975 से 20 दिसंबर 1975  14 जनवरी 1980 से 15 जनवरी 1982 तक भारत के रक्षा मंत्री के पद पर भी कार्य किया था।


मोरारजी देसाई

मोरारजी देसाई प्रथम प्रधानमंत्री थे, जो कांग्रेस पार्टी से नहीं थे और सबसे बड़ी उम्र 81 वर्ष में भारत के प्रधानमंत्री बने थे। इन्होंने 24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979 तक प्रधानमंत्री पद पर कार्य किया। यह प्रथम प्रधानमंत्री थे जिन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र दिया था।

इनका जन्म 29 फरवरी 1896 को गुजरात में हुआ था। इन्होंने मुंबई के एलफिंस्टन कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की थी। इनका निधन 10 अप्रैल 1995 को महाराष्ट्र में हुआ।


अन्य पद व उपलब्धियां

# मोरारजी भारत के दूसरे उपप्रधानमंत्री पद पर 13 मार्च 1967 से 16 जुलाई 1969 तक कार्यरत रहे

# यह भारत के वितमंत्री के पद पर भी कार्यरत रहे थे

# इन्होंने 21 अप्रैल 1952 से 31 अक्टूबर 1956 तक मुंबई के मुख्यमंत्री पद पर भी कार्य किया।

# मोरारजी ने भारत के गृह मंत्री के पद पर 1 जुलाई 1978 से 24 जनवरी 1979 तक कार्य किया था।

 मोरारजी देसी को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रतन से सम्मानित किया गया था

# मोरारजी को पाकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से भी सम्मानित किया गया था

 

चौधरी चरण सिंह 

चौधरी चरण सिंह जी को भारत के किसान राजनेता के रूप में जाना जाता है। यह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री थे, इन्होंने 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक प्रधानमंत्री पद को संभाला था।यह एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री थे, जो कभी भी लोकसभा में उपस्थित नहीं हुए थे।

इनका जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तरप्रदेश में हुआ था। इन्होंने क़ानून की शिक्षा ग्रहण की थी। इनका निधन 29 मई 1987 को 84 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में हुआ था।

 

अन्य पद व उपलब्धियां

# चरण सिंह जी ने भारत के तीसरे उपप्रधानमंत्री के रूप में 24 जुलाई 1979 से 16 जुलाई 1979 तक कार्य किया था

# इनके द्वारा 24 जनवरी 1979 से 16 जुलाई 1979 तक वितमंत्री के पद को भी संभाला गया था

# चरण सिंह जी ने 24 मार्च 1977 से 1 जुलाई 1978 तक गृहमंत्री के रूप में कार्य किया

# इनके द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद भी दो बार संभाला गया था।

# चरण सिंह जी के द्वारा ही 1979 में राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना की गई थी।

 

राजीव गांधी

राजीव गांधी जी को भारत में सूचना क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है। यह सबसे कम उम्र 40 वर्ष मे प्रधानमंत्री बने थे। यह भारत के सातवें प्रधानमंत्री थे। इन्होंने 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक प्रधानमंत्री पद पर कार्य किया था।

 इनका जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। यह पेशे से पायलट थे। 21 मई 1991 को आतंकवादी संगठन “लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम” के द्वारा बम विस्फोट में उनकी हत्या कर दी गई थी। 


अन्य पद व उपलब्धियां

# यह वर्ष 1985 से 1991 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहे थे

# राजीव गाँधी जी को वर्ष 1991 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रतन से सम्मानित किया गया था 

 महिलाओं को स्थानीय स्वराज संस्थाओं में 33% रिजर्वेशन देने का श्रेय राजीव गांधी को जाता है।

 मतदान के लिए मतदाता की उम्र 21 वर्ष से 18 वर्ष करने का श्रेय राजीव गांधी को भी जाता है।

 

विश्वनाथ प्रताप सिंह

विश्वनाथ प्रताप सिंह भारत के आठवें प्रधानमंत्री थे। इन्होंने 2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990 तक इस पद पर कार्य किया।

इनका जन्म 25 जून 1931 को इलाहबाद, उत्तरप्रदेश में हुआ था इन्होने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कानून की उपाधि ली थी इनकी जीवनसाथी श्रीमती सीता कुमारी थी इनका निधन 27 नवंबर 2008 को दिल्ली में 77 वर्ष की उम्र में हुआ।


अन्य पद व उपलब्धियां

# इन्होंने 9 जून 1980 से 19 जुलाई 1982  तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

# यह 29 जनवरी 1983 को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री के पद पर आश्रित हुए।

# इन्होंने  31 दिसंबर 1984 से 23 जनवरी 1987 तक भारत के वित्त मंत्री पद पर भी कार्य किया।

 

 

चंद्रशेखर सिंह

चंद्रशेखर सिंह जी 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत रहे। इनका जन्म 17 अप्रैल 1927 को उत्तर प्रदेश में हुआ।

उन्होंने 1995 में आउटस्टैंडिंग पार्लिमेंट एरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनका निधन 8 जुलाई 2007 को कैंसर की वजह से नई दिल्ली में हुआ।

 

पी.वी. नरसिम्हा राव

पी.वी. नरसिम्हा राव जी भारत के दसवें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक इस पद पर कार्य किया।

इनका जन्म 28 जून 1921 को ऑन प्रदेश में हुआ था। यह पेशे से वकील थे, साथ ही यह लेखक भी थे इनकी मृत्यु 23 दिसंबर 2004 को दिल्ली में हुई।


अन्य पद व उपलब्धियां

# इन्होंने दो बार 6 मार्च 1993 से 16 मई 1996 और 31 दिसंबर 1984 से 25 सितम्बर 1985 तक रक्षा मंत्री का पद संभाला था।

 नरसिम्हा राव जी ने तीन बार विदेश मंत्री के पद पर कार्य किया:

14 जनवरी 1980 – 19 जुलाई 1984

25 जून 1988 – 2 दिसम्बर 1989

31 मार्च 1992 – 18 जनवरी 1994

यह दो बार- 19 जुलाई 1984 से 31 दिसम्बर 1984 व 12 मार्च 1986 से 12 मई 1986 तक गृह मंत्री के पद पर भी नियुक्त हुए।

# इन्होंने 30 सितंबर 1971 से 10 जनवरी 1973 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

# राव जी को प्रतिभा मूर्ति लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था

 

अटल बिहारी बाजपेई

अटल बिहारी वाजपेई जी हिंदी कवि, पत्रकार और कुशल वक्ता थे। यह भारतीय जनता पार्टी से थे। इन्होंने प्रधानमंत्री पद पर दो बार 16 मई 1996 से 1 जून 1996 और 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक कार्य किया।

इनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। इन्होने डी.ए.वी कॉलेज से परास्नातक की शिक्षा ग्रहण की थी। यह आजीवन अविवाहित रहे, इसलिए इन्हें भीष्म पितामह कहकर भी संबोधित किया जाता है। 

यह लेखक भी थे, इनके द्वारा लिखा मेरी इक्यावन कविताएं सबसे प्रसिद्ध काव्यसंग्रह है। इनकी मृत्यु 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुई।

 

अन्य पद व उपलब्धियां

# इन्होंने 26 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979 तक विदेश मंत्री का पद संभाला था।

# अटल जी के कार्यकाल में 19 फरवरी 1999 को सदा-ए-सरहद नाम से दिल्ली से लाहौर तक की बस सेवा की शुरुआत की गई।

# इनके द्वारा स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना जिसके अंतर्गत भारत भर के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने की शुरुआत की गई।

# अटल जी को वर्ष 1992 में पद्मा विभूषण और 2015  में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।


एच डी देवगौड़ा

एच डी देवगौड़ा जी जनता दल पार्टी से थे। इन्होंने 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1998 तक प्रधानमंत्री पद पर कार्य किया था।

इनका जन्म 18 मई 1933 को हरदनहल्ली में हुआ था। इन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा लिया था।

अन्य पद व उपलब्धियां

 

यह 11 दिसंबर 1994 से 31 मई 1996 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद पर भी आश्रित हुए थे ।

इन्होंने 1 जून 1996 से 29 जून 1996 तक गृह मंत्री के रूप में भी कार्य किया था।

 

इंद्र कुमार गुजराल

 

इंद्र कुमार गुजराल जी भारत के 12वें  प्रधानमंत्री थे इन्होंने 21 अप्रैल 1997 से 19 मार्च 1998 तक प्रधानमंत्री पद पर कार्य किया था।

इनका जन्म 4 दिसंबर 1919 को झेलम, पाकिस्तान में हुआ था।  इनका निधन 30 नवंबर 2012 को 92 वर्ष की उम्र में गुड़गांव में हुआ।

 

अन्य पद व उपलब्धियां

# गुजराल जी ने दो बार 5 दिसंबर 1989 से 10 नवम्बर 1990 1 जून 1996 से 19 मार्च 1998 तक विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

# इन्होंने 21 अप्रैल 1997 से 1 मई 1997 तक वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था।

# इन्हें बांग्लादेश से बांग्लादेश लिबरेशन वार सम्मान से सम्मानित किया गया था

 

मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह जी भारतीय अर्थशास्त्री और राजनेता थे। इन्होने भारत के प्रधानमंत्री पद पर 22 मई 2004 से 26 मई 2014 तक कार्य किया था।

इनका जन्म पाकिस्तान के पंजाब में 26 सितंबर 1932 को हुआ। इन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से डी.फिल की शिक्षा ग्रहण की।

 

अन्य पद व उपलब्धियां

# यह वर्ष 1985 में भारतीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष बने।

# उन्होंने 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक वित्त मंत्री के पद पर कार्य किया।

# मनमोहन सिंह जी 15 सितम्बर 1982 से 15 जनवरी 1985 तक रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर पद पर रहे

# इन्होने वर्ष 1972 में वित्त मंत्रालय में चीफ इकोनॉमिक्स  एडवाइजर पद पर कार्य किया।

 मनमोहन सिंह जी को 1956 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय द्वारा एडम स्मिथ पुरस्कार मिला।

# वर्ष 1983 में इन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया था

# इन्हें वर्ष 1987 में भारत सरकार द्वारा पद्मा विभूषण से सम्मानित किया गया था

# इन्हें 1995 में इंडियन साइंस कांग्रेस का जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार प्राप्त हुआ।

1994 1996 का एशिया मनी अवार्ड फॉर फाइनेंस मिनिस्टर ऑफ द ईयर पुरस्कार इन्हें प्राप्त हुआ।

 

नरेंद्र दामोदर दास मोदी

 वर्तमान समय में भारत का प्रधानमंत्री कौन है - 2021 मे इसका जवाब है कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी हैं। यह स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं। इनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात में हुआ था। इन्हें प्रारंभ से ही राजनीतिक विषयों में रूचि थी, इसलिए यह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इन्हें विकास पुरुष के नाम से भी जाना जाता है।

 

इन्होंने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। प्रधानमंत्री बनने से पूर्व यह 7 अक्टूबर 2001 से 22 मई 2014 तक गुजरात के प्रधानमंत्री पद पर रहे थे।

 

महत्वपूर्ण कार्य

# इन्होने 8 नवम्बर 2016 को 500 व 1000 के पुराने नोट बंद कर दिए और उसकी जगह 2000 और 500 के नए नोट जारी किये

# मोदी जी ने साल 2017 में इन्होने GST लागू किया

# मोदी जी ने सरदार वल्लभ पटेल जी को पहचान दिलाने के लिए 182 मीटर ऊची मूर्ति का उद्घाटन किया

# इन्होने अनेक योजनाओ जैसे- स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, जन धन योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, मेक इन इंडिया योजना, किसान सम्मान निधि योजना आदि की शुरुआत की

 

इन्हें अनेकों सम्मान प्राप्त है जो निम्नलिखित है:

# टाइम पत्रिका द्वारा मोदी जी को पर्सन ऑफ ईयर 2013 की सूची में शामिल किया गया।

# सऊदी अरब द्वारा 3 अप्रैल 2016 को इन्हें अब्दुल अजीज अल साउथ का आदेश से सम्मानित किया गया जो सऊदी अरब द्वारा गैर मुसलमानों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

# अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान गाजी का राज्य आदेश आमिर अमानुल्लाह खान इन्हें 4 जून 2016 को प्राप्त हुआ।

# फिलिस्तीन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान फिलिस्तीन राज्य का ग्रैंड कॉलर 10 फरवरी 2018 को इन्हें प्राप्त हुआ।

# संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च सम्मान जायद का आदेश से इन्हें 4 अप्रैल 2019 को सम्मानित किया गया।

 रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान सेंट एंड्रयू का सम्मान मोदी जी को 12 अप्रैल 2019 को प्राप्त हुआ।

 मालदीप का सर्वोच्च नागरिक सम्मान इजाजुद्दीन के शासन का सम्मान से इन्हें 8 जून 2019 को सम्मानित किया गया।

 


निष्कर्ष

उम्मीद करते हैआपको आज का हमारा आर्टिकल भारत का प्रधानमंत्री कौन है - 2021, कौन-कौन व्यक्ति प्रधानमंत्री पद पर रहे, उनका कार्यकाल कब तक रहा, उनके द्वारा कौन से पद व उपलब्धियां प्रदान की गयी जानकारी पसंद आई होगी और इसे पढ़कर आपको मदद मिली होगी, तो अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे ताकि वह भी वर्तमान मे स्वयं को अपडेट रख सके

 

 इसे भी देखे: भारत के वर्तमान मुख्यमंत्री

Post a Comment

0 Comments